आरजी कर कांड के विरोध में रानीगंज में भाजपा ने किया सड़क जाम

रानीगंज । भाजपा की ओर से शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के दोषियों को सजा देने और असली दोषियों को छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के त्यागपत्र की मांग पर सड़क जाम का आवाहन किया गया है। इसके तहत रानीगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर स्कूल मोड़ इलाके में सड़क जाम कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। रानीगंज थाना के पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात को चालू किया।भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष देवजीत खां के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस विषय में देवजीत खां ने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर अंकुश लगाने में सरकार विफल रही है।यह केवल एक घटना नहीं है,हर दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। भाजपा की एकमात्र मांग है कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर सख्त सजा दी जाए। इस विरोध प्रदर्शन में रानीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष देवजीत खां के अलावा रवि केसरी,राजा भौमिक, शताब्दी चटर्जी और देवकुमार बोस,दीपक सिंह ओर समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?