चिरकुंडा।चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में स्थित शहरी जलापूर्ति के पानी टंकी का भल्ब लगातार दूसरी बार स्लिप कर जाने के कारन चार वार्डों के करीब दस हजार नागरिकों को शुक्रवार को तीज पर्व के दिन भी पानी नहीं मिला सका है ।जिस के कारण तीज पर्व कर रहे महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। चिरकुंडा नगर परिषद के नागरिकों ने कहा कि इसके पूर्व भी भल्ब स्लिप कर जाने के कारन लोग चार दिन परेशान रहे थे बुधवार को नगर परिषद में हंगामा किए जाने के बाद विभाग के पदाधिकारी द्वारा भल्ब को बनवाया गया तो गुरूवार को लोगों को किसी तरह पानी मिल सका वहीं फिर शुक्रवार की सुबह अचानक फिर भल्ब स्लिप कर जाने के कारन पर्व के दिन लोग परेशान रहे।
नागरिकों ने बताया कि वार्ड संख्या 18,19,20 व 21 के करीब 10 हजार नागरिकों को शहरी जलापूर्ति का पानी आज नहीं मिला।नागरिकों ने कहा कि स्लिप हुए भल्ब को विभाग के पदाधिकारी द्वारा सही रूप से ठिक नही कराया जा रहा है जिस कारन क्षेत्र के नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा व सहायक अभियंता अंकित परासर ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में जो जल मीनार है।उसका भल्ब दोबारा स्लिप हो गया है।भल्ब को ठिक करने के लिए मिस्त्री लगा हुआ है।आज ठिक करा दिया जाएगा शनिवार की सुबह से लोगों को सुचारू रूप से पेयजलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी ञातव हो की भाजपा युवा नेता अभिमन्यु कुमार ने पिछले कई महीनों से पीने का पानी की समस्याओं को उठाते रहे है। लेकिन चिरकुंडा नगर परिषद के पदाधिकारी के ऊपर आम जनता की समस्याओं तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाए गए सवालों पर कोई चिंता नहीं रहती है। जो की काफी खेद का विषय है। श्री कुमार का कहना है कि अगर इसी प्रकार से चिरकुंडा नगर परिषद के पदाधिकारी का रवैया रहा तो मजबूरन होकर चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी कर दिया जाएगा और उसके लिए चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर सीधे तौर पर जिम्मेवार होंगे। उपायुक्त महोदया धनबाद को इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।