
401 वां निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सेवा शिविर सम्पन्न ।
कोलकाता । सेवा और संकल्प की 75 वर्षों की यात्रा में 401 वें नेत्र ऑपरेशन शिविर में नागरिक स्वास्थ्य संघ ने प्रकाश पारख चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 56 नागरिकों की आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । सेवा शिविर के उद्घाटनकर्ता डॉ. प्रकाश पारख, रोहित पारख, मोहित पारख एवम् अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकास चन्द चांडक, आलोक दम्मानी, गोवर्धन मूंधड़ा, विकास जयसवाल, बसन्त (झबरू) दुजारी, हरि प्रकाश सोनी, पवन बागड़ी, संजय सांगानेरिया, हरि मीमानी एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । नेत्र चिकित्सा के प्रति जागरूकता, परोपकार एवम् निःस्वार्थ भावना से पारख परिवार द्वारा की जा रही सेवा की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा पारख परिवार का नागरिक स्वास्थ्य संघ अभिनंदन करता है । संघ के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में संघ ने अब तक 85 हजार से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन, 4 लाख 45 हजार से अधिक नेत्र परीक्षण कर सामाजिक संस्थाओं में विशिष्ट स्थान कायम किया है । डॉ. प्रकाश पारख एवम् सभी अतिथियों ने रोगियों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना दी एवम् हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । संचालन आलोक दम्मानी, धन्यवाद ज्ञापन विकास चन्द चांडक ने किया । महेश आचार्य, गणेश प्रसाद लाखोटिया, राम तापड़िया एवम् कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
