आसनसोल के काजी नजरुल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवाशीष बंद्योपाध्याय ने दिया इस्तीफा

 

आसनसोल। असानसोल के काजी नजरुल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. देवाशीष बंद्योपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से विश्वविद्यालय में गतिरोध बना हुआ है। छात्र संगठन कानूनी खर्चों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कुलपति के साथ दो बार हंगामा भी हुआ। वह घर से ही कार्य कर रहे थे। अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। कुलपति डा. देवाशीष बंद्योपाध्याय ने इस्तीफे का कारण अराजक माहौल को बताया विश्वविद्यालय में चल रहे आन्दोलन के कारण उन्होंने वातावरण को नष्ट होने की बात कही। इसके साथ ही कहा कि उन्हें ओडिशा में अन्य शिक्षण संस्थान में बेहतर अवसर भी मिला है। इसलिए वह आसनसोल छोड़कर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?