एलिट पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

चिरकुंडा।एलिट पब्लिक स्कूल चिरकुंडा में रक्षाबंधन का पर्व बच्चों के बीच धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर कक्षा नर्सरी,एलकेजी व यूकेजी के छात्र छात्राओं ने राखी बांधकर इस पर्व की शोभा बढाई।छात्रों ने अपनी बहनो को उपहार दिए।इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य,संगीत,कविता पाठ,नाटक आदि कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।स्कूल के प्रधानाध्यापक इरफान खान ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई व बहन के पवित्र संबंध व स्नेह का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *