स्वर्गीय तृणमूल नेता प्रदीप बनर्जी(मुकुल) के प्रतिमा के सुरक्षा को लगे ग्रिल गेट क्षतिग्रस्त किए जाने के प्रतिवाद में तृणमूल कांग्रेस का धिक्कार जुलूस

 

जामुड़िया। जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस के केंदा अंचल की ओर से बुधवार को स्वर्गीय तृणमूल नेता प्रदीप बनर्जी(मुकुल) के प्रतिमा के सुरक्षा को लगे ग्रिल गेट क्षतिग्रस्त किए जाने के प्रतिवाद में धिक्कार जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस केंदा अंचल तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जो पूरे केंदा ग्राम होते हुए केंदा फुटबॉल मैदान स्तिथ तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंच समाप्त हो गया।जुलूस का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक दो अधक्ष्य सिद्धार्थ राना,महिला तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक सभापति पुतुल बनर्जी,युवा नेता प्रेमपाल सिंह,तृणमूल कांग्रेस नेता संदीप सिन्हा,उदिप सिंह,दिनेश चक्रवर्ती,जगन्नाथ सेठ,बीजू बनर्जी,सोरेन चटर्जी,महिला नेत्री तानिया चटर्जी,सीखा सेनगुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *