जन विकास सेवा संघ की ओर से मुंशी प्रेमचंद की 144 वीं जयंती मनाई गयी

दुर्गापुर। दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की ओर से इस्पात नगरी दुर्गापुर के वार्ड संख्या 34 स्थित मुंशी प्रेमचंद शिशु शिक्षा केंद्र मे बुधवार को हिंदी साहित्य के कलमकार ‘उपन्यास सम्राट’ मुंशी प्रेमचंद जी की 144वी जयंती मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर संस्था के सदस्यों ने उनके चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और भारतीय जनमानस में मुंशी जी के लिखे हुऐ कहानी उपन्यास पर चर्चा की गई। इस मौके पर दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रदेव प्रसाद यादव के द्वारा बनायी गई साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की चित्र को संस्था के अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने मुंशी प्रेमचंद शिशु शिक्षा केंद्र की शिक्षाओं को चित्र भेंट की,और बच्चों के बीच मिठाई बाटा गया। इस कार्यक्रम को सफल करने में समाजसेवी और संघ के शुभचिंतक मुन्ना सिंह का बड़ा योगदान रहा। इस मौके पर भीम मंडल सुजीत सिंह ओम प्रकाश शर्मा मिंटू चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे। इस सन्दर्भ मे संघ के संस्थापक महासचिव अजय कुमार चौबे ने कहा कि दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की ओर साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की 144 जयंती मनाई गई,कलम के सिपाही भारतीय साहित्य में ध्रुव तारा की तरह हमेशा चमकते रहेंगे मुंशी प्रेमचंद जी जीवंत और ज्वलंत जनमानस की समस्या को अपने जीवन काल में लिखते आए थे।
गोदान मैला आंचल कई ऐसे उपन्यास है जो भारतीय साहित्य में अमर हैं गांव की दशा किसने की दशा मध्यवर्गीय परिवार उसे समय की तत्कालीन वर्तमान समस्या सभी का जिक्र उनकी कहानियों में उनके उपन्यासों में मिलता था मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?