इस्लामिक नए साल की खुशी में रानीगंज में भव्य दावत, हर मजहब के लोगों ने मिलकर मनाया भाईचारे का त्योहार

रानीगंज। इस्लामिक नए साल की खुशी में रानीगंज बोरो दो के वार्ड संख्या 35 मजार शरीफ स्थित समाजसेवी आफताब जलाल के आवास में हर मजहब के लोगों को मिलाकर एक भव्य दावत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देना था।इस मौके पर टीएमसीपी के राज्य सचिव राहुल घोषाल,अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष महफूजुल हुसैन उर्फ ​​मोनू,रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल साहज़ादा अंसारी,रानीगंज उर्दू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ.शाहिद हुसैन खान,तृणमूल कांग्रेस रानीगंज टाउन युवा अध्यक्ष विक्टर बक्शी,शाहिद परवेज़,आरजू मुख्तार,अमीर साहज़ादा,हाजी खुर्शीद आलम,शमीम खान समेत लोग मौजूद थे। इस दौरान आफताब जलाल ने कहा हमारा मकसद है कि हर धर्म और जाति के लोग मिलकर त्योहार मनाएं और आपस में एकता और प्रेम का संदेश फैलाएं। हम सभी एक हैं, और हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में रानीगंज के विभिन्न हिस्सों से आए हर धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर दावत का आनंद लिया और इस पहल की सराहना की। आफताब जलाल का आवास खुशी और उत्साह से भरा हुआ था। दावत में शामिल एक अतिथि ने कहा इस तरह के आयोजन से हम सभी को एक-दूसरे के धर्म और संस्कृति के बारे में जानने और समझने का मौका मिलता है। इससे हम सभी के बीच का भाईचारा और मजबूत होता है। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसे हर तरफ से सराहना मिली। इस तरह के प्रयास न सिर्फ समाज में सद्भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमें एकता और अखंडता का संदेश भी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *