जौहरी पट्टी दुर्गोत्सव का 83वां उद्घाटन संपन्न

कोलकाता। महाषष्ठी के पावन अवसर पर श्री बड़ाबाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी (जौहरी पट्टी), बड़तल्ला स्ट्रीट द्वारा 83वें दुर्गोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में दीप प्रज्वलन श्री चंद्रकांत सराफ ने किया, जबकि उद्घाटन श्री बिमल चंद जैन के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रूपचंद सावनसुखा ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री विजय ओझा, श्री संजय हरलालका, कमेटी के चेयरमैन श्री महेश सोनी, अध्यक्ष श्री नंदकिशोर तोषवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

अतिथियों का स्वागत श्री मार्गदर्शक मनोज चांदगोठिया एवं महासचिव श्री निशांत सरावगी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री पंकज सोनकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री नवीन सराफ एवं श्री पंकज सराफ ने किया।

इस अवसर पर श्री हरि सोनी, श्री महेंद्र सोनकर, नरेश शर्मा,श्री भगवती भार्गव, श्री अनिल लाखोटिया, श्री सुशील लोढ़ा, तारकनाथ गुप्ता,श्री मुकेश सोनकर, श्री नवीन जैन सहित कमेटी के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *