जामुड़िया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत तथा आसनसोल लोकसभा केंद्र से तृणमूल प्रार्थी शत्रुघन सिन्हा को मिली जीत की खुशी में रविवार शाम को जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस के श्यामला अंचल की ओर से विजय जुलूस का आयोजन किया गया।जुलूस श्यामला अंचल तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जो बाउरी पड़ा,रूईदस पड़ा,माझी पाड़ा,ब्राह्मण पड़ा आदि होते हुए भूड़ी गांव पहुंच समाप्त हो गया।जुलूस के दौरान तृणमूल कांग्रेस के श्यामला अंचल के सह सभापति तन्मय मुखर्जी ने कहा की लोकसभा चुनाव में लोगों ने इस बात को साबित कर दिया की पश्चिम बंगाल की जनता के दिल में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी बसती है।वही इस राज्य में भाजपा के लिए कोई जगह नही है।उन्होंने कहा की पूरे राज्य सहित आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस की जीत तृणमूल कार्यकर्ता तथा जनता की जीत है।उन्होंने कहा की जामुड़िया के श्यामला अंचल से तृणमूल कांग्रेस को पूरे जामुड़िया ब्लॉक 2 के सभी अंचलों में सबसे ज्यादा बढ़त मिली है जिसकी खुशी में विजय जुलूस का आयोजन किया गया।जुलूस के दौरान महिलाओ द्वारा ढाक बजाया जाना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।वही जुलूस के दौरान तृणमूल समर्थकों द्वारा पूरे रास्ते आतिशबाजी किया गया तथा सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया।
