रानीगंज के किशोर गुप्ता ने अपनी बेटी को बड़े मशक्कत के साथ पढ़ाई करवाई एवं अन्य क्षेत्रों में भी महारत हासिल करवाई। किशोर गुप्ता ने कहा कि मेरा सपना था कि मेरी बेटी एक दिन मेरे परिवार का नाम पूरे शहर में परचम लहराये एवं बेटी रीचा गुप्ता ने भी अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करके पहले और जिला में एलएलबी में टॉपर हुई उसके पश्चात जुडिशल परीक्षा में सफलता हासिल करके आज जुडिशल मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवा दे रही है।
