रानीगंज सेनको गोल्ड शोरूम डकैती मामले में बिहार के छपरा से चौथी गिरफ्तारी

 

रानीगंज । रानीगंज के सेनको गोल्ड शोरूम में डकैती के 8 दिनों बाद रानीगंज थाना की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अंडाल थाना क्षेत्र के दक्षिणखंड से शनिवार की रात गिरफ्तार किये गये लोकल लिंक शशिकांत माली को रिमांड पर‌‌ लिया, उसका घर बिहार के रामगढ़ में मालीगढ़ है। वही कल रात बिहार के छपरा के मुबारकपुर से नागेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। रानीगंज पुलिस ने सुबह उसे आसनसोल अदालत में पेश किया और 14 दिन की हिरासत मांगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रानीगंज में इस डकैती के मामले में गिरफ्तार सोनू सिंह उर्फ विश्वजीत कुमार शाह और आसनसोल में गोलीबारी के मामले में सूरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा लोकल लिंक शशिकांत माली को गिरफ्तार किया है। ये तीनों पुलिस हिरासत में हैं। हालांकि, गोली लगने के बाद सोनू सिंह फिलहाल आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अब इस मामले में नागेंद्र यादव गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?