Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/ahscw237zdpo/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
रानीगंज सेंनको गोल्ड डकैती कांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार - Kolkata Saransh News

रानीगंज सेंनको गोल्ड डकैती कांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

रानीगंज । रानीगंज के सेनको गोल्ड एवं डाइमंड ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों के डकैती के मामले में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम सोनू सिंह है। उसका घर बिहार के सीवान जिला में है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे सोमवार शाम झारखंड के गिरिडीह के सरिया से गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार की सुबह धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आसनसोल होते हुए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पीठ में कमर के ऊपर गोली मारी गयी थी। मंगलवार सुबह रानीगंज थाने की पुलिस ने आसनसोल कोर्ट में रानीगंज कांड में उसकी गिरफ्तारी दिखाते हुए जरूरी कागजात पेश किये। आप को बता दे कि दो दिन पहले यानि बीते रविवार को दोपहर 7/8 डकैतो के एक समूह ने रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित तारबंगला इलाके में सेनको गोल्ड में धावा बोला पांच मिनट के ऑपरेशन में लुटेरों ने
1 करोड़ 80 लाख रूपये के गहने लूट लिए। लेकिन बाहर निकलते वक्त उन्हें पुलिस की गोलीबारी का सामना करना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गिरफ्तार सोनू सिंह सबसे पहले हाथ में कार्बाइन लेकर दुकान में घुसा था जाते समय पुलिस ने उनकी कमर में गोली मार दी। वह जमीन पर गिरता है। तभी उसके साथियों ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। बाद में वे आसनसोल के मोहिशिला मे एक युवक को गोली मारकर उसका चारपहिया वाहन लेकर भाग गये। झारखंड की गिरिडीह पुलिस ने रविवार की रात सरिया इलाके के जंगल से चार पहिया वाहन के साथ सूरज सिंह नामक व्यक्ति को पकड़ा। बाद में सोनू सिंह को कमर में गोली लगी मिली। उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले सूरज सिंह और सीवान के रहने वाले सोनू सिंह रिश्तेदार हैं। रानीगंज डकैती कांड का मास्टरमाइंड सोनू सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *