नई दिल्ली :रविवार को शपथ लेने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेजी से काम कर रहे हैं. PMO पहुंचते ही उन्होंने किसानों को लेकर एक बड़ा फैसला किया.
इसके बाद उन्होंने अगले कुछ सालों में आवास बनाने का फैसला किया. दोपहर में प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की बैठक की, जहां विभागों को लेकर चर्चा हुई. अब मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है.
नितिन गडकरी- सड़क एवं परिवहन, उनकी सहायता के लिए राज्यमंत्री के रूप में अशोक टम्टा, हर्ष मल्होत्रा होंगे.
अमित शाह- गृह मंत्रालय
मनोहर लाल- ऊर्जा मंत्रालय में श्रीपद नाइक राज्य मंत्री होंगे. इसके साथ ही आवास एवं शहरी मामले के मंत्रालय में खट्टर के साथ राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे.
शिवराज सिंह चौहान- कृषि मंत्री, पंचायती राज्य मंत्रालय
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय
राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय इस मंत्रालय में मांझी के साथ शोभा करंदलाज राज्य मंत्री होंगी.
अश्विनी वैष्णव- सूचना प्रसारण मंत्रालय
चिराग पासवान- खेल, युवा विकास मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय और आईबी
गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति और पर्यटन, सुरेस गोपी राव इंद्रजीत सिंह शेखावत के साथ राज्यमंत्री होंगे
पीयूष गोयल- कामर्स
किरण रिजिजू- संसदीय कार्यमंत्री मंत्री
जेपी नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा
राम मोहन नायडू- उड्डयन मंत्रालय
ज्योतिरादित्या सिंधिया- दूरसंचार मंत्री
अनुपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
रवनीत बिट्टू- अल्पसंख्यक राज्यमंत्री
सर्बानंद सोनेवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, शातनू ठाकुर मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे
डॉ. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
मनसुख मंडाविया- श्रम एवं खेल
भूपेंद्र यादव- पर्यावरण
सीआर पाटिल- जलशक्ति
गिरिराज सिंह- टेक्सटाइल मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी- खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी