चिरकुंडा गोस्वामीपाड़ा के जिउ मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन

चिरकुंडा। चिरकुंडा श्री श्री राजाधीराज सेवक समिति गोस्वामी पाड़ा चिरकुंडा के द्वारा जिउ मंदिर के प्रांगण मे चार दिवसीय कार्यक्रम रविवार को कुंजमिलन व महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ गंधाधिवस से हुआ उसके बाद तीन दिवसीय लिलाकिर्तण किया गया।अंतिम दिन कुंजमिलन का कार्यक्रम किया गया व सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, उद्योगपति सह समाजसेवी विनोद अग्रवाल को कमेटी के तरफ से सम्मानित किया गया।
मौके पर सुनील कुमार गोस्वामी, मानस गोस्वामी,योगनाथ गोस्वामी,नांटू गोस्वामी,शशांक घोष, सपन कुमार गोस्वामी, लाल चंद गोस्वामी, बाबू गोस्वामी,चीनू बनर्जी, तन्मय घोष,रबी घोष, राजा गोस्वामी, तुका घोष,राजू घोष,वरुण गोस्वामी संजय गोस्वामी, तुषार कांति गोस्वामी, गोवर्धन गोस्वामी, कोच्चि बनर्जी, विश्वनाथ बनर्जी, समीर गोस्वामी, रानी घोष, सुबल घोष,वापी गोस्वामी सपन दत्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *