चिरकुंडा।सोनारडंगाल स्थित श्री श्री शनिदेव मंदिर में 15 वां तीन दिवसीय श्री शनिजन्मोत्सव मंगलवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुरु हुआ। 251 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बराकर नदी से कलश में जल भरकर मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जय श्री शनिदेव, हरहर महादेव, जय श्री राम की जयघोष की गई। शाम को दीप यज्ञ हुआ। मुख्य यजमान अमित गोयल एवं उनकी पत्नी कविता गोयल शामिल हुए। मानव सेवा परिवार एवं नारायणी परिवार की ओर से कलश यात्रा में शामिल भक्तों को शर्बत पिलाया गया। बुधवार को शनिदेव का तेलाभिषेक, कपड़ाभिषेक, विशेष हवन और रात में श्री श्याम भजन किया होगा। मौके पर पुजारी पंडित श्याम लाल शर्मा ज्योतिषि, पंडित कृष्णानंद पांडेय, पंडित विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी, निवर्तमान पार्षद सुशील कुमार चंद्रवंशी, पंडित शिवम शर्मा, गोपाल सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, सुदेश सिंह, शशि कुमार, मटरु अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मनोज मालाकार, दुर्गा गुप्ता, रिषभ तिवारी, सोनू कुमार, अमन सिंह, संतोष यादव, विकास पटेल, बसंती शर्मा, गीता शर्मा, निरंजन चटर्जी, विजय आर्य, संतोष मिश्रा, नंदलाल राउत, तरुण साव आदि थे।