विशिष्ट समाजसेवी भगवती क्याल का निधन, नम आंखों से अंतिम विदाई

 

रानीगंज। रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी भगवती प्रसाद क्याल को भाव विभोर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिक शरीर को उनके निवास स्थल पर रखा गया था। शुक्रवार को लोगों से मिलते हुए दोपहर के समय अपने घर में सीढ़ी पर चढ़ते समय दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थल से निकाली गई। रानीगंज के मेजिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ़ रानीगंज, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स, रानीगंज गौशाला, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। उनका संबंध रानीगंज के सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ रहा था। लेकिन रानीगंज गौशाला के साथ विशेष संबंध रहा। गोवंश की रक्षा पर मिशन की तर्ज पर काम करते थे। रानीगंज गौशाला को एक नया रूप प्रदान किया। गोसेवा के दिशा में प्रचार प्रसार के माध्यम से गौ रक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करते रहे। उनके तीन बेटे अजय, संजय व विजय (अनिल) और दो पुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?