
कोलकाता, 22 अक्तूबर।एक-दूसर उत्तर कोलकाता स्थित कैखाली श्याम बाबा कॉम्प्लेक्स रेसिडेंट्स कल्चरल सोसाइटी के बैनर तले आयोजित दुर्गापूजा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। शुक्रवार (16 अक्तूबर 2026) को पंडाल का उद्घाटन हुआ था और चार दिनों तक भक्ति भाव और विधिवत पूजा करने के बाद बुधवार (21 अक्तूबर) को प्रतिमा का गंगा में विसर्जित किया गया। विसर्जन यात्रा के पूर्व इस पंडाल में मूर्ति के समक्ष महिलाओं ने जमकर सिंदूर खेला और एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी।

पंचवटी परिसर में आयोजित भव्य पूजा को सफल बनाने में संजय अग्रवाल, संदीप लोहिया, अनिल भालोटिया, कमल गोयनका, रवि लोहिया, सज्जन शर्मा, सुनील चौधरी, राजेश चिरानिया, सत्यनारायण कलानी, अनिल चौधरी, संदीप शर्मा, प्रदीप गोयनका, रमेश धानुका, संजय भारुका व संजीव शर्मा समेत कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
