कान्यकुब्ज सभा द्वारा हजारों पूजा दर्शनार्थियों को शीतल गुलाब शर्बत वितरण ।

कान्यकुब्ज सभा एवं शाकुन्तल महिला कान्यकुब्ज समिति का सेवाकार्य ।

कोलकाता । कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा एवं शाकुन्तल महिला कान्यकुब्ज समिति द्वारा कान्यकुब्ज सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, महिला समिति की संरक्षिका शकुंतला तिवारी के मार्गदर्शन में अहिरिटोला में हजारों पूजा दर्शनार्थियों को शीतल गुलाब शर्बत वितरण किया गया ।

कान्यकुब्ज सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा, संयोजक संगम पाण्डे, अशोक तिवारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा दर्शनार्थियों का स्वागत किया ।कान्यकुब्ज सभा के सचिव कुलदीप दीक्षित, महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा बाजपेई, सचिव पूनम दीक्षित, अशोक शुक्ला, साकेत बाजपेई, सुनील बाजपेई, लक्ष्मी नारायण तिवारी, मुकेश शर्मा, अजय तिवारी, सुनील दीक्षित, सुभाष तिवारी, प्रदीप साहा एवं कार्यकर्ताओं ने सेवाकार्य को सफल बनाया । कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा एवम् महिला समिति के सेवा कार्य की सभी ने सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *