रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर

 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध राम कृष्णा मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद की तबीयत बिगड़ गई है। बुधवार की सुबह उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि उम्र जनित समस्याओं की वजह से उनकी सेहत बिगड़ी है। स्वामी स्मरणानंद रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष है। 2017 में उन्होंने मिशन का कार्यभार संभाला था। उसी साल 18 जून को स्वामी आत्मस्थानानंद जी महाराज के निधन के बाद उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल दौरे के समय उनसे मिशन में जाकर मुलाकात भी की थी। प्रबंधन ने बताया कि बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गए थे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी जिसके बाद ईएम बाईपास के अस्पताल में भर्ती किया गया है 1929 में तमिलनाडु में जन्मे स्वामी स्मरणानंद 1952 में रामकृष्ण मठ से जुड़े थे। तब उनकी उम्र महज 22 साल थी। मुंबई के आश्रम में वह मिशन से जुड़े थे। 1960 में संन्यास लेने के बाद उनका नाम बदलकर स्मरणानंद रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?