होली ओर रमजान को लेकर चिरकुडा थाना मे परिसर में शांति समिति की बैठक

चिरकुंडा। चिरकुडा होली और रमजान को लेकर चिरकुंडा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह एवं संचालन पूर्व पार्षद मानिक गोराई ने की। शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं रखी। बाइकर्स पर रोक लगाने की मांग की। होली मिलन समारोह भी हुआ। एक दूसरे को गुलाल लगातार होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर एसडीओपी रजत मानिक बाखला, नगर ईओ संदीप पासवान, निवर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी, पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी, संतू चटर्जी, जियाउद्दीन शाह, प्रदीप अग्रवाल, सुशील कुमार चंद्रवंशी, अनिल यादव, मुखिया रंजीत पासवान, पप्पू गुप्ता, सुरेश सिंह, डीएन पाठक, राजू अंसारी, फिरोज खान, सुनीता देवी, योगनाथ गोस्वामी, मनीष गुप्ता, उपेंद्र नाथ पाठक, जगरनाथ सिंह, काजल चक्रवर्ती, अभय गुप्ता, गोपाल सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *