दुर्गापुर में मिनी बस की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने जाम किया रोड, भारी तनाव

दुर्गापुर । दुर्गापुर शहर के बेनाचिति इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा मे महिला की मौत हो गई। घरों में नौकरानी का काम कर घर लौट रही महिला मिनी बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।मिनी बस अनियंत्रित होकर घर में भी घुस गई। कई अन्य लोग घायल हो गये हैं।इस घटना को लेकर दुर्गापुर थाना क्षेत्र के अकबर रोड में भारी तनाव हो गया।आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का रोड जाम जारी रहा। मालूम हो कि नौकरानी का काम करनेवाली 50 वर्षीय सलमा बीबी, दुर्गापुर की मलिन बस्तियों की निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सलमा बीबी अकबर रोड स्थित एक घर से नौकरानी का काम पूरा करने के बाद पैदल घर लौट रही थी, तभी बेनाचिति दुर्गापुर मार्ग पर एक खाली मिनी बस अनियंत्रित गति से सड़क जंक्शन से टकरा गई। मिनी बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। सलमा बीबी को गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर दुर्गापुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची। स्थानीय निवासी ने शिकायत की, “अकबर रोड शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। मिनी बसें और छोटी कारें लगातार उस सड़क पर अनियंत्रित गति से यात्रा कर रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यातायात निगरानी की कमी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?