भाजपा ने चौबीस से पहले दिखाई अपनी शक्ति प्रदर्शन,22 सूत्री मांगों को लेकर आसनसोल नगर निगम का किया घेराव

आसनसोल । भाजपा की ओर से 22 सूत्री मांगों के समर्थन में आसनसोल नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। भाजपा का आरोप है कि आसनसोल नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के शासनकाल में नगर निगम में विकास नहीं हो रहा है।आसनसोल की जनता नागरिक सेवा पाने से वंचित है,इसी के खिलाफ गुरुवार नगर निगम का घेराव किया गया। मेयर विधान उपाध्याय को विज्ञापन देना था। लेकिन वह अनुपस्थित थे। इस पर भी भाजपा द्वारा कटाक्ष किया गया कि मेयर राम का नाम सुनकर भाग खड़े हुए। भाजपा कार्यकर्त्ताओं के द्वारा पूरी रैली मे राम नाम के नारों से गूंजा उठा। मौके परआसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों से लगभग 20 हजार भाजपा कार्यकर्त्ता एवं समर्थक शामिल हुए। हाटन रोड से रैली कर निगम का घेराव किया गया। मौके पर भाजपा की ओर से सभा किया गया। इस संबंध में आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि निगम क्षेत्र में मनुष्य बुनियादी सुविधा से वंचित है। कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। निगम में पहले जितना विकास कार्य किया गया था। उसे ठीक से रख रखाव नहीं कर सका है। बीते एक महीना पहले निगम को पत्र दिया गया था की 28 तारीख को ज्ञापन दिया जायेगा। उसके बाद भी मेयर नहीं आए। उन्होंने कहा कि राम के नाम से भूत भाग जाता है। मेयर को नहीं भागना चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कब तक मेयर को छुपाकर रखेगी। एक दिन तो सामने आना होगा। जनता को बुनियादी सुविधा देना होगा। विकास कार्य करना होगा। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उपमेयर वशीमुल हक ने कहा कि मेयर बीमार है। इस वजह से वह अनुपस्थित हैं और आज नहीं पिछले कई दिनों से वह नगर निगम नहीं आ रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में काफी विकास हो रहा है और भाजपा द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से और निराधार हैं।


उनका कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में भी काफी विकास हुआ है। यह अलग बात है कि भाजपा को वह विकास नजर नहीं आ रहा। वहीं भाजपा द्वारा दुवारे सरकार योजना को फ्लॉप कहा गया कहा गया है कि इन शिविरों में कोई काम नहीं हो रहा है। एक आदमी को बार-बार इन शिविरों में आना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो पहले दुवारे सरकार शिविर में जितने लोग आए थे। आठवें चरण के शिविर में भी उतने ही लोग आते लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हर शिविर में लोगों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह भाजपा, कांग्रेस, सीपीएम कार्यकर्ताओं और आम लोगों के घरों में जाएं और पूछे कि उनको इन शिविरों से फायदा हो रहा है या नहीं। भाजपा के इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी, निगम के प्रतिपक्ष नेता सह पार्षद चैताली तिवारी, गौरव गुप्ता, इंद्राणी आचार्या, अमित तुलसियान, पूर्व पार्षद बप्पा आचार्या, भृगु ठाकुर, आशा शर्मा, बापी व्हीलर, भाजपा नेता मदन मोहन चौबे, सुदीप चौधरी, विवेकानंद भट्टाचार्य सहित हजारों की संख्या में महिला सहित भाजपा समर्थन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?