पांडवेश्वर विधानसभा तृणमूल कांग्रेस माइनॉरिटी सेल की ओर से रक्तदान शिविर

 

पांडवेश्वर। पांडवेश्वर विधानसभा तृणमूल कांग्रेस माइनॉरिटी सेल की ओर से रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। इस मौके पर माइनॉरिटी सेल अध्यक्ष मिराज हुसैन ने कहा कि रक्तदान ही महादान है इससे बड़ा कोई दान नहीं है और हर साल की तरह हम लोग इस साल भी त्रियांकुर उत्सव और काली पूजा के अवसर पर रक्तदान का आयोजन किया है जिसमें करीबन 100 लोगों ने रक्तदान किया और हम लोगों ने पश्चिम बर्दवान जिला सभापति नरेन नाथ चक्रवर्ती के आदेश के अनुसार और राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पश्चिम बंगाल मे शांति बनाए रखने को लेकर हम लोग यह भाईचारा का संदेश दे रहे हैं ताकि पश्चिम बंगाल ही नहीं पूरे भारतवर्ष में हर धर्म के लोग शांति से रहे और भाईचारा बनाए रखें इसलिए आज हम लोगों ने माइनॉरिटी सेल की ओर से रक्तदान शिविर किया गया। इस मौके पर मौके पर अध्यक्ष मिराज हुसैन अंचल सभापति मोहम्मद जमील अंचल सचिव मोहम्मद वसीम इसराइल शेख महासचिव शेख जुम्मन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *