सोसाइटी बेनिफिट सर्कल द्वारा निःशुल्क चश्मों का वितरण

कोलकाता : सामाजिक संस्था अपने चिकित्सा क्षेत्र की सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुवे कोलकाता की ६५ वर्ष पुरानी संस्था सोसायटी बेनिफिट सर्किल ने माल्या स्टेशन के समीप हमीरागाछी स्तिथ संस्था के प्राथमिक चिकित्सालय से प्रातः ११:०० बजे उपरांत जरूरतमंदों को २८५ चस्मों का निःशुल्क वितरण किया। ज्ञात रहे कि संस्था लगातार अपने चिकित्सालय में चक्षु परीक्षण, चस्मा वितरण एवम अन्य अस्पतालों से आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन करती रहती है। माल्या स्टेशन के निकटवर्ती इलाकों के लिए अत्यधिक जरूरतमंद है जिनकी इन कार्यों से अनवरत सेवा की जाती है। इस पावन कार्य में संस्था के प्रधान सचिव पवन बंसलजी के साथ उनकी धर्मपत्नी मोहिनी बंसल, पुत्र चिराग बंसल, एवम पुत्री स्तुति बंसल की उपस्थिति एवम हिस्सेदारी ने कार्यक्रम को अति उत्तम रूप से संपन्न किया। ज्ञात रहे कि बंसल जी ने ये समाज सेवा का कार्य अति बाल्यकाल से अपने पिताजी विशिष्ट समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सुंदर बंसल जी के मार्गदर्शन से ही प्रारंभ कर दी थी। उन्ही की प्रेरणा से संपूर्ण परिवार सामाजिक एवम सेवा कार्यों में प्रयत्नशील रहें हैं। साथ ही संस्था के सदस्य ताड़क नाथ गुप्ता, विनोद अग्रवाल,दीपक बगला,अरुण झुनझुनवाला आदि की उपस्थिति से चस्मों का सुचारू रूप से वितरण संपन्न हुवा। ज्ञात रहे कि करोना काल से ही संस्था अपने प्रधान सचिव पवन बंसल के नेतृत्व में मानव सेवा के साथ साथ संपूर्ण सामाजिक सेवा हेतु अत्यधिक कार्यशील रही है। सभी जानकारी संस्था के सह सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?