आश्विन अमावस्या पर भंडारे का आयोजन

कोलकाता, 14 अक्टूबर। बड़ाबाजार परमार्थ की ओर से भंडारा चौक में आश्विन अमावस्या पर भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के चेयरमैन प्रकाश जाजोदिया, अध्यक्ष संजय मजेजी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। सचिव नागेश सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिमाह अमावस्या पर भंडारे का आयोजन होता है। जिससे हजारों लोग लाभ उठाते हैं। विशेषकर मध्यम वर्गीय लोग भंडारे में शामल होते हैं। स्थानीय लोगों का पूर्ण सहयोग रहता है। भंडारे में भरत राम तिवारी, अरुण गुप्ता, नवीन संगानेरिया, लालू गौरीसरिया का पूर्ण सहयोग रहा। भंडारे में रामबाबू शुक्ला, नगीना खैरवार, लाला शर्मा आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *