दुर्गापुर। अंडाल थाना के खांद्रा पंचायत के इलाके में सोमवार की देर शाम पंचायत कार्यकर्ता बुद्धदेव सरकार को अज्ञात लोगों ने गोली मारी उन पर तीन राउंड गोली चलाई गई। एक गोली उनके कंधे में लगी है बाकी दो राउंड गोली उनके वाहन पर लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अंडाल थाना पुलिस तत्परता से मामले की जांच में जुट गई है।
बुद्धदेव सरकार खांद्रा पंचायत के एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत थे।पंचायत चुनाव से पहले उनका तबादला रानीगंज ब्लॉक के बल्लभपुर पंचायत में कर दिया गया था। लेकिन उनका खांद्रा पंचायत आना-जाना लगा रहता था सोमवार की शाम भी पर वहां पहुंचे थे तभी अचानक किसी अज्ञात ने गोलीबारी शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।
सूचना मिलते ही पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी पूर्व विधायक वीरेंद्र चक्रवर्ती सहित कई कार्यकर्ता उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।