आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

 

रानीगंज। चंद्रयान 3 भारत के लिए एक बड़ी सफलता है,। चंद्रयान 3 की जीत और विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पूरे भारतीयों को गर्व है। उक्त बाते नॉर्थ पॉइंट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव ने कहा। आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल द्वारा एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें कार्यशील मॉडल, 3 डी मॉडल, चार्ट और अन्य प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई। जिसमें अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों के विभिन्न पहलुओं पर तत्काल चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही साथ छात्रों ने उपरोक्त विषयों पर अपने वक्तव्य रखें। तथा अभिभावकों के प्रश्न के भी उत्तर दिए ‌।
स्कूल के छात्रों की शानदार भागीदारी और उत्साही उत्साह के साथ कक्षा पांचवी से कक्षा 12वीं तक की इंटर स्कूल प्रतियोगिता “इंडियाज़ क्वेस्ट टू मून” एक सफल सामूहिक गतिविधि बन गई। जिसमें छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया है और चंद्रयान 3 के कामकाजी मॉडल और चार्ट के साथ कुल 165 प्रविष्टियाँ तैयार की गई हैं। उनमें से 40 छात्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के लिए चुना गया और विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *