वैज्ञानिक विकास सिन्हा के निधन पर राज्यपाल ने जताया दुख

 

कोलकाता, 11 अगस्त । पद्म भूषण सम्मान से पुरस्कृत परमाणु वैज्ञानिक विकास सिन्हा के निधन पर राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने भी दुख जाहिर किया है। राजभवन से जारी अपने एक बयान में राज्यपाल ने कहा है,
“मुझे गहरा दुख हुआ कि डॉ. विकास सिन्हा हमें छोड़कर अपने स्वर्गीय निवास के लिए चले गए। जब से मैं परमाणु ऊर्जा विभाग में शामिल हुआ, तब से वह मेरे निजी मित्र थे।
एक प्रख्यात वैज्ञानिक और एक अच्छे इंसान, डॉ बिकास सिन्हा को राष्ट्र द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
प्रिय दिवंगत की आत्मा को शांति मिले।”
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह के समय एक प्राइवेट अस्पताल में विकास सिन्हा ने दम तोड़ा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *