रानीगंज। आसनसोल दक्षिण विधानसभा के रानीगंज ब्लॉक मथुराचंडी पीठस्थान में नारनकुडी हेरिटेज कमेटी की पहल के तहत आज शाम को प्रिंस द्वारकानाथ टैगोर की 177वीं पुण्य तिथि पर एक विशेष स्मरणोत्सव समारोह। स्मरणोत्सव समारोह में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री देबाशीष बंद्योपाध्याय सहित प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक बनर्जी ने कहा कि इस स्थल का इतिहास है हेरिटेज होने के बाद से यहां का मान और भी बड़ है। हम लोग का प्रयास है कि इस स्थल को एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित कर दी जाए । इसके लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग मिल भी रहा है। उन्होंने यहां के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए कहा कि यह वही अस्थल है जहां से प्रथम कोयला खड़ी हुई थी और प्रिंस द्वारकानाथ ठाकुर कंपनी को टैगोर कंपनी ने शुरू किया था इसलिए इस क्षेत्र में आने वाले सभी को इसकी जानकारी मिलेगी यही प्रयास हम लोगों का है। यहां उपस्थित स्वामी विश्वरूप दा ने कहा कि ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के अंतर्गत यह इलाका है यदि उनका सहयोग मिले तो यह क्षेत्र किस इलाके का सबसे सुंदर मनोरम और ऐतिहासिक क्षेत्र बन जाएगी।
