रानीगंज शिव शिष्य परिवार द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम

 

रानीगंज। रानीगंज शिव शिष्य परिवार की ओर से मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत रानीगंज के अशोकपल्ली, बुजीर बांध आदि इलाकों में पौधारोपण किया गया।
मौके पर शिव शिष्य परिवार के संयोजक उमाशंकर प्रसाद, अंजलि कर्मकार, ऋतु रावत, शोभा सिंह, ललिता रावत सहित रानीगंज शिव शिष्य परिवार के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे।
इस विषय पर अंजली कर्मकार ने कही कि पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर आज पौधारोपण अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि उनके संगठन की सदस्य नीलम दीदी का जन्मदिन 27 जुलाई को है। उसे देखते हुए 21 से लेकर 27 जुलाई तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिससे कि प्रकृति का संरक्षण हो सके‌।
वहीं धनबाद से आए उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि आज पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा जो 21 से लेकर 27 जुलाई तक पौधारोपण किया जा रहा है। जिसमें पीपल, आम, नीम जैसे पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि जब यह वृक्ष के रूप में परिवर्तित होंगे तब यह प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देंगे जो आज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर पौधारोपण करने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *