मणिपुर कांड के खिलाफ बंगाल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएगी तृणमूल

 

कोलकाता, 24 जुलाई । मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाएगी। यह जानकारी राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय ने सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के बाद दी है। सदन के पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद मुल्तवी कर दी गई है। इसके बाद शोभन देव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मणिपुर कांड के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। पूरे देश के साथ हम लोग भी मणिपुर की घटना को लेकर दुखित है। महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार हुआ है। वहां लगातार हिंसा हो रही है। वे लोग हमारे देश के नागरिक हैं। जो लोग हमला कर रहे हैं वे भी देश के नागरिक हैं। यह दुर्भाग्य जनक है। केंद्र के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे हालात को संभालने में सरकार विफल रही है। इस राज्य में महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहा है और मामले पर प्रधानमंत्री ने केवल दो से 2:30 मिनट के लिए मुंह खोला है। दूसरे मामलों में तो वो खूब सक्रिय रहते हैं जबकि इसमें कुछ नहीं कह रहे हैं। मणिपुर की घटना पूरे देश के लिए शर्मिंदगी भरी है।
ऐसी ही वारदातें पश्चिम बंगाल में भी हो रही है। इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मणिपुर के हालात की तुलना देश के किसी भी दूसरे राज्य से नहीं की जा सकती।
हालांकि इसके जवाब में भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि तृणमूल शासन में बंगाल में महिलाओं की दुर्दशा है। यहां रोज ही महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस क्या मणिपुर के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी बल्कि बंगाल में महिलाओं के हालात को लेकर भाजपा चर्चा करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?