विधानसभा की सर्वदलीय बैठक एकदलीय बनकर रह गई

 

कोलकाता, 24 जुलाई । पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले अध्यक्ष विमान बनर्जी ने सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया था। हालांकि यह एकदलिया बैठक बनकर रह गई क्योंकि इसमें मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा का कोई भी विधायक शामिल नहीं हुआ और ना ही आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी शामिल हुए। केवल सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायकों की उपस्थिति में बैठक हुई। भाजपा सूत्रों ने बताया है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने विधानसभा के रीति का पालन नहीं किया है। विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता और किसी भी चर्चा का हिस्सा नहीं होने दिया जाता है। इसी के खिलाफ टोकन विरोध जताने के लिए सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया गया है। 12:00 बजे से मानसून सत्र की शुरुआत हुई। उसके पहले सुबह 11:00 बजे बैठक हुई है। उसके बाद जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो नियमानुसार दिवंगत नेताओं के लिए शोक प्रस्ताव का पाठ हुआ। इसके बाद कल तक के लिए अध्यक्ष विमान बनर्जी ने सदन की कार्यवाही मुल्तवी रखने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *