चंद्रमा के एक कदम और नजदीक पहुंचा चंद्रयान-3, इसरो ने मनाया अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस

नई दिल्ली, 20 जुलाई । चंद्रयान-3 गुरुवार को चंद्रमा के एक कदम और आगे बढ़ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को एक बार फिर कक्षा बदलने की प्रक्रिया (अर्थबाउंड-फायरिंग-2) सफलतापूर्वक पूरा कर चंद्रयान-3 को पृथ्वी की चौथी कक्षा में भेज दिया है।

इसरो अब 25 जुलाई को 2-3 बजे के बीच चंद्रयान-3 को पृथ्वी के पांचवी और आखिरी कक्षा में भेजेगा।

गुरुवार को इसरो ने ट्वीट करके कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के करीब पहुंचा कर अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया। चंद्रयान-3 पृथ्वी की चौथी कक्षा (पृथ्वी-बाउंड पेरिगी फायरिंग) में बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित की गई है। 25 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच चंद्रयान-3 की कक्षा बदलने की योजना है।

उल्लेखऩीय है कि 14 जुलाई को इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है, जिससे चंद्रमा की दुर्लभ तस्वीरें और जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *