महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित : दिलीप घोष

 

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। न्यू टाउन के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे दिलीप घोष ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाएं सबसे ज्यादा सम्मानित होती हैं लेकिन बंगाल का दुर्भाग्य है कि यहां महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए वे सत्तारूढ़ पार्टी के दास के तौर पर उनके राजनीतिक कैडर के तौर पर काम कर रहे हैं। राज्य सरकार प्रशासन का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए कर रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के गोवा सफर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गोवा टूरिस्ट प्लेस है। वहां कोई छह महीने पर एक बार जाता है और कोई हर महीने जाता है। अभिषेक बनर्जी भी वही कर रहे हैं। उनके आने-जाने का कोई लाभ होने वाला नहीं है। गोवा के लोग एक बार फिर भाजपा की सरकार बनायेंगे और तृणमूल कांग्रेस कही नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?