बंदूक के साथ पकड़े गए तृणमूल के पंचायत उम्मीदवार के पति

 

कोलकाता, 17 जुलाई । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत हरिहरपाड़ा इलाके में हाल ही में पंचायत में जीत दर्ज करने वाले तृणमूल उम्मीदवार के पति को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम शरीफुल है। पंचायत चुनाव से पहले उसने एक स्थानीय दुकानदार को सड़क पर बर्बर तरीके से मारा था और बंदूक दिखाकर धमकी दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। रविवार रात शरीफुल के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। उसे हिरासत में लेने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया तो एक सिंगर शटर बंदूक बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर सोमवार को बहरमपुर जिला कोर्ट में पेश कर पांच दिनों की हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि उसके पास बंदूक कहां से आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *