आसनसोल। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने संक्टोरिया स्थित ईसीएल मुख्यालय में ईसीएल के सीएमडी से मुलकात किया.इस दौरान इस प्रतिनिधिमंडल में पांडवेश्वर के विधायक सह पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती,जामुड़िया विधानसभा के विधायक सह कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के महामंत्री हरेराम सिंह,तृणमूल कांग्रेस से सम्बंधित ट्रेड यूनियन आईएनआईटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष सह आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक,एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा,विमान आचार्य के अलावा तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व गण उपस्थित थे।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से तीन मांगों को लेकर ईसीएल के सीएमडी से मुलाकात की। इस संदर्भ में हरेराम सिंह ने कहा की निजी सुरक्षा गार्डों के टेंडर की समय सीमा समाप्त हो रही है। आज की बैठक में उसके एक्सटेंशन पर चर्चा हुई। सीएमडी ने कहा कि फिलहाल के लिए उसका एक्सटेंशन होगा। वही ईसीएल के खदानों के लिए जमीन देने वाले स्थानीय लोगों को नौकरी में तरजीह देने की मांग की गई। हरेराम सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर पश्चिम बर्दवान जिला शासक ईसीएल के सीएमडी तथा जमीन देने वाले पक्षों के साथ मिलकर एक बैठक होगी। वहीं ईसीएल में निजी वाहन चालकों द्वारा बीते लंबे समय से जो आंदोलन किया जा रहा है। उस पर भी चर्चा हुई। आगे उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए री टेंडरिंग किया जाएगा और उससे पहले किसी अन्य वाहन को यहां चलने नहीं दिया जाएगा। वहीं अभिजीत घटक ने कहा कि शनिवार की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और उनके समाधान के उपायों पर मंथन हुआ। अभिजीत घटक का कहना था कि सीएमडी ने कई मुद्दों पर आश्वासन दिया। लेकिन जब तक स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी सहित तमाम मुद्दों पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।वही इस विषय पर पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी विमान आचार्य के साथ मिलकर बैठक करेंगे, उसके बाद आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
