सियालदह मेन शाखा में शनिवार से बंद रहेगी कई ट्रेनें

 

कोलकाता, 14 जुलाई । कल्याणी स्टेशन पर मरम्मत कार्य के कारण शनिवार (15 जुलाई) रात से रविवार (16 जुलाई) सुबह तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ रेल यात्राओं को छोटा कर दिया गया है। दो पैसेंजर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, शनिवार रात 12:45 बजे से रविवार सुबह 4:45 बजे तक कल्याणी स्टेशन पर सिग्नलिंग सिस्टम पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके कारण सियालदह से खुलने वाली दो लोकल ट्रेनें (03191 और 31511) उस अवधि के लिए रद्द कर दी गई हैं। शांतिपुर स्टेशन को जाने वाली एक लोकल (31512) और नैहाटी से एक लोकल (31191) रद्द कर दी गई है।
इस रखरखाव कार्य के लिए 03198 लालगोला-सियालदह पैसेंजर राणाघाट स्टेशन तक जायेगी। 31312 कल्याणी सीमा-सियालदह लोकल नैहाटी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। उस दिन 03172 लालगोला-सियालदह पैसेंजर निर्धारित समय से करीब 90 मिनट देर से खुलेगी। 31811 सियालदह-कृष्णानगर पैसेंजर निर्धारित समय से 20 मिनट विलंब से खुलेगी। उधर, रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि श्रावणी मेला के दौरान तारकेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए हावड़ा और तारकेश्वर स्टेशनों के बीच 12 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *