तुल्लापट्टी दुर्गोत्सव का खूंटी पूजा के साथ शुरू हुई दुर्गा पूजा की तैयारी

 

कोलकाता,तुल्लापट्टी दुर्गोत्स्व कमेटी का खूंटी पूजन मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुआ। जोड़ासांको के लोकप्रिय विधायक विवेक गुप्ता के सानिध्य में स्थानीय अनिल जिंदल ने पूजन करवाया।
तुलापट्टी दुर्गोत्सव उत्तर कोलकाता में अपने यूनिक थीम और मंडप की सजावट की शैली पर विगत कुछ वर्षों से अपना अहम स्थान  बना चुकी है

इस बार की पूजा थीम कृष्ण अवतार पर आधारित रहेगी।  पुजा संयोजक महेश शर्मा ने बताया की भव्य पंडाल एवं मां दुर्गा की आराधना की तैयारी में स्थानीय निवासी एवं व्यवसायी अपना पूरा योगदान वर्षो से देते आ रहे हैं।
यह पूजा कमेटी अनुठी शैली के साथ पूरे वर्ष किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से जानी जाती है
सभी आपसी प्रेम के साथ मां के आगमन की तैयारी में लग जाते हैं।
इस मौके पर गणमान्य अतिथि मुरारीलाल खेतान,विक्किराज सिकारिया,सुरेश पाण्डेय,कैलाश गुप्ता,मुन्ना सिंह,पप्पू चांडक,केशव दुबे, स्वयं प्रकाश पुरोहित सहित कमेटी के मनोज लोहारीवल,त्रिलोक अग्रवाल,हनुमान मोहता,राजू सरावगी,राजेश अग्रवाल,राजेश गुप्ता,रविंद्र सिंह,अभिषेक अशोपा,दीपक शर्मा,गौरव रेखि,गोरेलाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *