डीजीएमएस के निदेशक व उप निदेशक की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में खान सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला संपन्न

 

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में खान सुरक्षा को केंद्र में रखकर एक विशिष्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में खान सुरक्षा महानिदेशालय, पूर्वी क्षेत्र के निदेशक (खनन) श्री बिनोद रजक उपस्थित रहे। इनके साथ खान सुरक्षा महानिदेशालय, पूर्वी क्षेत्र के उप निदेशक (खनन) श्री रौनक मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस विशिष्ट कार्यशाला में क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी संरक्षा अधिकारी व संरक्षा से जुड़े अन्य कर्मी तथा क्षेत्रीय संरक्षा समिति के सदस्य प्रतिभागियों के रूप में मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने किया और कहा कि कोयला उत्पादन व प्रेषण के दौरान खान सुरक्षा हमारी प्रथम प्राथमिकता हमेशा से ही रही है और इसी को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित हुई है जिसमें परस्पर संवाद के माध्यम से हम खान सुरक्षा की दिशा में अपेक्षित लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संकल्प दोहराएंगे। वहीं, मुख्य अतिथि श्री रजक ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को खान सुरक्षा हेतु जागरूक और सचेत किया और कहा कि उचित मानकों का अनुपालन कर हम अपने साथियों की रक्षा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *