रानीगंज ब्लॉक में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की भारी जीत

रानीगंज। रानीगंज के राजबाड़ी इलाके में स्थित गर्ल्स कॉलेज में क्षेत्र के पंचायत चुनाव के लिए मतगणना का कार्य हुआ सुबह से ही यहां पर विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता जुट रहे थे सभी के मन में यह भाव था कि नतीजे किस करवट बैठेगा जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया यह साफ हो गया कि और टीएमसी को यहां भारी जीत हासिल हुई है इसे लेकर टीएमसी के एक विजयी प्रत्याशी ने बताया के व 2008 से पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार भी उनको जीत हासिल हुई है उन्होंने कहा कि इसके लिए वह यहां के लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने ममता बनर्जी के विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें भारी मतों से विजय दिलाई उन्होंने कहा कि बीते कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगभग 90% कार्यों को पूरा कर लिया है उनकी कोशिश रहेगी कि आने वाले 5 वर्षों में वह बाकी के 10% कार्यों को भी पूरा करें जिनमें पानी की समस्या को दूर करना सबसे प्रमुख काम होगा वहीं माकपा के संजय प्रमाणिक ने बताया की 2018 और 2023 एक समान नहीं रहे इस बार के चुनाव में माकपा प्रत्याशियों को काफी सफलता मिली वह भी टीएमसी के आतंक फर्जी वोटिंग के बावजूद उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया के दौरान भी टीएमसी द्वारा आतंक का माहौल बनाया गया था जो कि मतदान के दिन भी जारी रहा और आज मतगणना के दिन भी प्रशासन की मदद से मतगणना में भी धांधली की गई ऐसे कई माकपा उम्मीदवार हैं जो जीत गए थे लेकिन बाद में रद्द किए गए मतों को मिलाकर टीएमसी को जीत दिलवा दी गई उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी फिर से लोगों के बीच अपनी पैठ बना रही है और वह दिन दूर नहीं जब कम्युनिस्टों की फिर से वापसी होगी हालांकि जब हमने इस बारे में पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने कहा कि सब ने देखा है कि कितना निष्पक्ष तरीके से मतदान हुआ और लोगों ने विकास बनाम आतंक कि इस लड़ाई में विकास के समर्थन में मतदान किया उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां आतंक का माहौल बनाना चाहती थी ताकि लोग उसे डर से विपक्षी पार्टियों के पक्ष में मतदान करें लेकिन यहां के लोग समझदार हैं उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व मैं हुए विकास कार्यों को तरजीह दी और उनके समर्थन में मतदान किया और उन्होंने कहा कि विपक्ष जो आतंक का आरोप लगा रहा है अगर सही में आतंक हुआ होता तो माकपा और भाजपा इतनी सारी सीटों पर विजय प्राप्त कैसे कर लेती उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं उनकी गाड़ियों वाहनों को क्षति पहुंचाया गया है लेकिन उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देकर रखा है कि आतंक का बदला आतंक से न दिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *