पश्चिम बर्दवान के आठ ब्लॉक के पंचायतों के लिए मतों की मतगणना कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई

आसनसोल। राज्य में संपन्न हुऐ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया पुरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिला के 8 ब्लॉकों के पंचायत वोटो की गिनती शुरू हो गई.मंगलवार सुबह आठ बजे से ही कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतों की गिनती का काम शुरू हो गया। मौके पर पर राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी तैनात हैं।मालून हो कि पश्चिम बर्दवान जिला के आठ ब्लॉको की पंचायत वोटों गिनती रानीगंज ब्लॉक की गिनती रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में, जमुड़िया की गिनती बहादुरपुर हाई स्कूल में, बाराबनी की गिनती डोमहानी केलेजोरा हाई स्कूल में और सालानपुर ब्लॉक की गिनती अचरा यंजेश्वर इंस्टीट्यूशन में हो रही है, वही अंडाल ब्लॉक में खांद्रा कॉलेज , दुर्गापुर-फरीदपुर में लौदोहा काली तारा विजय इंस्टीट्यूशन पांडबेश्वर में पांडेबेश्वर कॉलेज कांकसा ब्लॉक में टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल में मतगणना हो रही है।कुछ जगहों पर मतगणना शुरू होने के दौरान कहीं तृणमूल भाजपा तो कहीं तृणमूल माकपा के बीच हल्की फुल्की झड़प की घटना सामने आई है। मौके पर मौजूद पुलिस मामला को शांत करवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *