फ्रेंड्स क्लब की फैमिली मीटिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम। मिस्टर एंड मिसेज महिंद्र बगड़िया को मिला अवार्ड

 

 

रानीगंज/ पर्यावरण के ऊपर काम करने वाली संस्था फ्रेंड्स क्लब की तरफ से आर के होटल के सभागार में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलाकार मनोहर व्यास के द्वारा गीत संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक मिस्टर पंचुल कपल अवार्ड, सरप्राइज म्यूजिकल एवं डांस प्रोग्राम था। संस्था के अध्यक्ष महेश पातेसरिया ने कहा कि मानसून आने के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फैमिली सहित कपल डांस एवं बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। संस्था के सचिव रवि शर्मा ने बताया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए संस्था के सदस्य निरंतर प्रयासरत रहते हैं। संस्था के मुख्य सलाहकार अनूप सराफ ने प्रतियोगियों को पुरस्कार देते हुए कहा कि सेवा के कामों में संस्था के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं इसके अलावा प्रत्येक महीने में एक बार फैमिली कार्यक्रमों के आयोजन में परिवार सहित सभी मनोरंजन का लुफ्त उठाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के सभी सदस्य एक फैमिली की तरह संस्था में काम करते हैं। इस मौके पर फ्रेंड अरुण भारतीया, अमित भूत, शरद जगनानी, दीपक टोडानी ,कविता गुप्ता, को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *