उत्तर 24 परगना में तृणमूल नेता को थाने से चंद कदम पर मारी गोली, तनाव

 

कोलकाता :पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता को थाने से चंद कदम की दूरी पर गोली मारी गई है। हालांकि उनकी जान बच गई है लेकिन वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
बुधवार को सुबह तृणमूल नेता को कथित तौर सिर में गोली मार दी गई थी। घटना भाटपाड़ा थाने से कुछ ही दूरी पर हुई है। पीड़ित तृणमूल नेता का नाम असीम रॉय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार असीम रॉय भाटपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के संयोजक हैं और इलाके में उनकी काफी पकड़ मानी जाती है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।

असीम रॉय का भाटपाड़ा इलाके में घर है। आज सुबह वह घर से निकलकर पार्टी कार्यालय जा रहे थे। टोटो को पकड़ने के लिए घर के सामने खड़े थे। कथित तौर पर उस समय तीन युवक मोटर साइकिल लेकर आए थे। एक बाइक पर दो और दूसरी बाइक पर सवार थे। उनमें से प्रत्येक के हाथ में एक बंदूक थी। उन्होंने पीछे से आकर असीम पर फायरिंग कर दी और धक्का मार कर गिरा दिया।

जब वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े तो स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया। खबर मिलते ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी चले आये और अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने घटना को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया। असीम रॉय ने कहा, “मुझे वार्ड सात और आठ की जिम्मेदारी दी गई है। मैंने यहां से भाजपा को बाहर कर दिया है इसलिए वे लंबे समय से मुझसे नाराज हैं। मैं रोज साढ़े सात या आठ बजे घर से निकलकर पार्टी ऑफिस जाता हूं। मैं आज सुबह भी जा रहा था। सवा आठ बजे थे। मैं टोटो को पकड़ने के लिए खड़ा हुआ। उन्होंने पीछे से हमला किया। वे सभी मोटरसाइकिल पर आये थे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?