अवैध तेल तस्करी के आरोप में कांकसा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने लगाए एक दूसरे पर आरोप

 

बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिला के अंतर्गत दुर्गापुर के कांकसा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से तेल की तस्करी करने के आरोप में गुरुवार की रात शेख साहब नाम के एक युवक को पुलिस ने पानागढ़ बाइपास से सटे इलाके से गिरफ्तार किया.इसके साथ ही पुलिस ने तेल की जारकिन लदी एक पिकअप वैन को भी अपने हिरासत में लिया है। आपको बता दे कि शेख साहब ने इस पंचायत चुनाव में कांकसा माधवमठ के बूथ संख्या 64 से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र जमा किया है। शुक्रवार की सुबह कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही इलाके में फैली राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई। कांकसा ब्लॉक के राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मोजम्मल हक ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने साजिश रचकर उनके उम्मीदवार को झूठे आरोपों में फंसाया है। वही दूसरी ओर आरोपों से इनकार करते हुए कांकसा ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष हिरण्मय बनर्जी ने कहा कि विपक्ष को ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं मिला जिसे पंचायत चुनाव चुनाव लड़ा सके। यहां तक ​​कि वे घर-घर जाकर प्रत्याशी तलाश रहे हैं और इसके बाद भी उन्होंने असामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस की कोई साजिश नहीं है.प्रशासन की तरह ही प्रशासन काम करेगा, अगर कोई अपराध करता है तो उसे कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। कांकसा थाने की पुलिस ने शेख साहब को शुक्रवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?