रानीगंज/ आसनसोल क्लब सचिव गोपाल अग्रवाल बनाए जाने को लेकर संस्था के सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया। सदस्यों ने कहा कि नये सचिव के आने से संस्था का विकास कार्य और भी होगा एवं संस्था के सदस्यों को मनोरंजन एवं कई तरह के खेल कूद एवं अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। संस्था के पदाधिकारी सरदार गुरचरण सिंह भरारा ने कहा कि दो टर्म से संस्था के सचिव शोभन नारायण बसु थे। उनके कार्यकाल में क्लब का बहुत विकास का काम हुआ था। अपने व्यवसाय से समय नहीं मिलने के कारण उन्होंने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया एवं गोपाल अग्रवाल को नया सचिव बनाया गया। अध्यक्ष सोमनाथ विश्वाल ने कहा कि हमारे संस्था में सभी संप्रदाय वर्ग के सदस्य हैं बड़े-बड़े महानगरों की तर्ज पर यहां कार्यक्रमों का आयोजन होता है परिवार सहित लोग यहां आनंद उठाते हैं खेलकूद के सभी आयाम अत्याधुनिक वातानुकूलित इंडोर गेम्स यहां उपलब्ध है। वहीं संस्था के पदाधिकारियों में श्रीवर्धन शराफ ने कहा कि संस्था का और भी विकास होगा यही आशा वह सचिव से रखते हैं। इस मौके पर शंकर शर्मा ,भगवती अग्रवाल, सुनील मुकीम, महेंद्र शर्मा, मनोज शराफ, मनजीत सिंह बग्गा सहित कई सदस्यों से नए सचिव का स्वागत किया।