बंगाल में फिलहाल बारिश के आसार नहीं, गर्मी से छूटेंगे पसीने

 

कोलकाता, 8 जून। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रविवार तक कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा तापमान 31 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा जिसकी वजह से भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहने वाला है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, जंगलमहल के विस्तृत इलाके में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है जिसकी वजह से इन क्षेत्रों में लू भी चल रही है। रविवार तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में हालांकि हल्की फुल्की बारिश की वजह से मौसम थोड़ा कम गर्म है लेकिन इन क्षेत्रों में भी उमस भरी गर्मी का एहसास लगातार लोगों को हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *