कोलकाता में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

Storm with raining

कोलकाता, 19 मई । महानगर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में शुक्रवार शाम तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होने की वजह से कई जगहों पर पेड़ आदि गिरने की आशंका है। इसके अलावा भारी बारिश की वजह से कोलकाता और हावड़ा के कई हिस्सों में यातायात जाम की स्थिति बन गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि समुद्र तल पर बने निम्न दबाव की वजह से बारिश हो रही है। इधर दिनभर तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। भारी बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह तक छिटपुट बारिश होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *