रानीगंज। रानीगंज की बीएससी ऑनर्स तृतीय वर्ष की छात्रा अभिसीता दास जिसने न केवल रानीगंज कोयलाचंल एवं औद्योगिक क्षेत्र बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त की है,योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रानीगंज की बेटी ने पुरे देश का नाम रोशन किया है।पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर में आयोजित 2023 राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में 20 से 25 वर्षीय बालिका वर्ग व सभी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त योग प्रतियोगिताओं के चैंपियनशिप राउंड में उपविजेता अभिसीक्ता हुई हैं। रानीगंज के गिरजापारा की रहने वाली इस छात्रा ने परिवार के लोगों के कहने पर सात साल की उम्र से ही योग का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था.वहां वह एक महीने के भीतर ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें दोबारा पीछे मुड़ कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। लगभग हर प्रतियोगिता में उन्होंने अपने योगासनों का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता है और एक के बाद एक खिताब जीते हैं। पहले से ही उनके सर्वश्रेष्ठ खिताबों में से एक 2012 में दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य, 2013 में गुजरात में राष्ट्रीय स्तर पर रजत, 2014 में महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और 2018 में दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान है। बाद में महामारी के प्रकोप के दौरान उन्होंने घर पर एक योग प्रतियोगिता में भाग लिया और 2021 में 35 मिनट के पद्म पर्वतासन के लिए भारत के रिकॉर्ड में प्रवेश किया। बाद में उनका नाम एशियाई रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया। फिर 2022 में नेपाल में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में अभिसीका पहले स्थान प्राप्त कर चैम्पियन बनी। अब पश्चिम बंगाल के चंदननगर स्थित रवींद्र भवन में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में उनके ताज में एक नया पंख जुड़ गया है। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय योग में पारम्परिक योग का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।