जमुरिया में भारी मात्रा में गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

जामुड़िया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। गांजे की तस्करी के आरोप में बीरेंद्र गौंड नाम के 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास 20.550 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।जब्त की गई गांजा की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। जामुड़िया थाना पुलिस सोमवार दोपहर लगभग दो बजे गुप्त सूचना मिलने के बाद जामुड़िया इलाके के शिवपुर पावरहाउस फुटबॉल मैदान के समीप बीरेंद्र गौंड के घर की तलाशी ली गयी।देर रात तक चली इस तलाशी में गिरफ्तार व्यक्ति के घर से 20.550 किलो गांजा व एक मोबाइल बरामद हुआ है। इस दौरान जामुड़िया के बीडीओ अरुणालोक घोष वहां मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीरेंद्र अंतरजिला गाजा तस्करी गिरोह से जुड़ा है। गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र गौंड ने गांजा बेचने की बात कबूल की है। उसने यह भी दावा किया कि उसके भाई ने पुलिस को गांजा बेचने की जानकारी देकर उसे फंसाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में लेने के लिए आसनसोल जिला कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *